डीडीसी ने क्यूं एंठ दी सदर अस्पताल की चाबी, डॉक्टर परेशान

0
615

-कोविड को देखते हुए सजग हुआ प्रशासन, आप भी बरतें सावधानी
बक्सर खबर। कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ा दी गई है। अस्पतालों का हाल जानने जिला प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच रहे हैं। मंगलवार को उप विकास आयुक्त डॉक्टर महेन्द्र पाल भी यही देखने सदर अस्पताल पहुंच गए। उनके आगमन के सूचना सिविल सर्जन कार्यालय को मिल चुकी थी। सभी मुस्तैद थे लेकिन, बावजूद इसके उन्होंने विभाग की चाबी टाइट कर दी। हालांकि उन्हें सदर अस्पताल की तैयारियों की तरफ से आश्वस्त किया गया। लेकिन, वे यहां लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का हाल जानने पहुंच गए। उसका मॉक ड्रिल भी कराया और स्वयं अस्पताल के बेड़ों तक जाकर यह देखा क्या ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है।

इसकी जानकारी देते हुए जन संपर्क विभाग ने सूचना जारी कर बताया है कि सदर अस्पताल बक्सर में 110 बेड के अलावा 20 बेड का कोविड-19 आइसोलेशन बेड चिन्हित किया गया है। अनुमंडल अस्पताल डुमराव में 40 बेड के अलावा 20 बेड का कोविड-19 आइसोलेशन बेड चिन्हित किया गया है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 5 से 10 बेड का कोविड-19 आइसोलेशन बेड चिन्हित किया गया है। सदर अस्पताल बक्सर में 80 ऑक्सीजन concentrator कार्यरत हैं। डुमरांव में भी सिलेंडर एवं ऑक्सीजन Concentrator उपलब्ध है। विभाग सभी जरूरी तैयारियों में जुटा है। वहीं जिलाधिकारी ने भी लोगों से आग्रह किया है। आप सभी कोविड गाइडलाइन के अनुरूप व्यवहार करें, सजगता बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here