मां ने थाने में गुहार लगाई, जासो पोखरा इलाके से हुआ लापता बक्सर खबर। शहर के वार्ड नंबर 33 स्थित बाबा नगर, जासो पोखरा इलाके से एक 13 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता किशोर की पहचान चुलबुल कुमार के रूप में हुई है, जो मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे से ही घर से कहीं निकला था और वापस नहीं लौटा। इस संबंध में पीड़ित मां बंटी कुमारी (पति- अजय पासवान) ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर बेटे की तलाश की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, महिला मूल रूप से इटाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआंव की निवासी है, लेकिन वर्तमान में सुधीर वर्मा के मकान में किराए पर रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी।
परिजनों ने बताया कि घर पर एक मोबाइल फोन मौजूद है, जिससे वह अक्सर अपने दोस्तों से बात करता था। औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत मिलने के बाद बच्चे की तलाश के लिए आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है और हुलिए के आधार पर जांच जारी है। अगर किसी को भी इस किशोर के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत 8809495949 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं अथवा नजदीकी थाना को सूचित करें।































































































