सामने आया पुलिस का मानवीय चेहरा

0
1269

-आगे आकर नगर कोतवाल ने की मदद
बक्सर खबर। कोरोना की महामारी में कोई चाहकर भी मदद का साहस नहीं जुटा पा रहा है। आज मंगलवार को ऐसी स्थिति आई। एक महिला अस्पताल में दाखिल थी। प्रसव के दौरान उसके बच्चे की मौत हो चुकी थी। महिला को बचाने के लिए खून की बहुत आवश्यकता थी। लेकिन, रक्त बैंक में बी पॉजिटिव ग्रुप का खून नहीं था। परेशान परिवार वालों ने रक्त बैंक से मदद मांगी। वहां से कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं का नंबर मिला। एक व्यक्ति ने नगर थाने के साइबर ग्रुप में मैसेज डाला। खून की बहुत जरुरी है। उस पर नजर पड़ी नगर कोतवाल की। उन्होंने तुरंत एक ऐसी व्यक्ति से संपर्क साधा। जिसका ग्रुप वही था।

लेकिन, आज के दौर में कौन जाए रक्त बैंक। पुलिस रास्ते में परेशान करेगी। कोतवाल रंजीत कुमार ने कहा हम चलते हैं साथ। तुरंत उस व्यक्ति को लेकर वहां पहुंचे। तब जाकर उस मजबूर परिवार की मदद हो सकी। कोतवाल ने बताया यह संभव हो सका टाइगर मोबाइल के जवान के सहयोग से। उसने नवनीत श्रीवास्तव के बारे में बताया। वहां पहुंचे तो रामजी सिंह मौजूद थे। क्योंकि उन्होंने ने ही वह संदेश साइबर सेनानी ग्रुप में डाला था। रामजी ने बताया मैं आश्वस्त हो गया था। क्योंकि मैसेज डालने के कुछ देर बाद ही कोतवाल का फोन आया। उन्होंने कहा, आप वहीं रहें मैं पहुंच रहा हूं। इस विषम परिस्थिति में पुलिस का यह मानवीय पक्ष देखकर वहां मौजूद सभी ने इसकी सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here