भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन और पीएम के खिलाफ कथित टिप्पणी के विरोध में उतरे कार्यकर्ता बक्सर खबर। दिल्ली स्थित भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष अनूप वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यमुना चौक के समीप कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश की गरिमा और प्रधानमंत्री पद की मर्यादा पर किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास देशहित के विरुद्ध है।
भाजयुमो नेताओं ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु राष्ट्र और संवैधानिक पदों की गरिमा बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करता रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता शिव जी खेमका, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो सत्येंद्र पांडेय, जिला प्रवक्ता विष्णु शंकर मिश्रा, पांडेय पट्टी मंडल अध्यक्ष ऋषभ राय, अक्षय ओझा, दीपक मिश्रा, कृष्णा, शिवम, राजा निषाद, मिथिलेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

































































































Very good i like it