मिशन मोड में होगी धान की खरीद

1
280

-एक जनवरी से चलेगा दस दिन तक विशेष अभियान
बक्सर खबर। किसानों से धान की खरीद के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को यह निर्णय धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक में लिया गया। उप विकास आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड़ों में हुई खरीद की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों और पैक्स अध्यक्षों को संदेश दिया कि 1 से 10 जनवरी मिशन मोड में खरीद होगी।

डीडीसी योगेश कुमार सागर ने कहा कि 29 से 31 दिसम्बर तक प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाया जाए। जो किसान धान बेचने के इच्छुक हों। उनकी सूची बने और तिथि तथा मात्रा का उल्लेख हो। जो किसान निबंधित हों, उन्हें फोन से सूचना दी जाए और धान खरीद सुनिश्चित हो। प्रत्येक दिन शाम में सहाकरिता विभाग के बेवसाइट ई-पैक्स के पोर्टल पर किसानों की निबंधन संख्या के आधार पर इच्छुक किसानों की सूची अपलोड करेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जुड़े प्रखंड कृषि पदाधिकारी व अन्य

उन्होंने आगे बताया कि किसान सलाहकार की यह जिम्मेवारी होगी कि वे कृषि विभाग के किसान डाटाबेस में उपलब्ध मोबाइल संख्या के आधार पर किसानों को इस अभियान के बारे में फोन से सूचित कराना सुनिश्चित करेंगे। एक से दो दिनों में मिल टैग करने का कार्य पूरा कर लिया जाए। जहां धान की मिलिंग होनी है। समीक्षा के दौरान सहकारिता विभाग ने बताया सिमरी में 10 एवं ब्रह्मपुर में 04 पैक्स क्रियाशील नहीं है। उन्हें तत्काल सक्रिय करने का आदेश दिया गया।

1 COMMENT

  1. किसान कितना धान दिया और कितना पैसा मिला।इसकी लिखित रसीद किसान को मिलनी चाहिए और पोर्टल पर भी किसान की धान अधिप्राप्ति तथा धान का मुल्य लोड होनी चाहिए।तभी धानअधिप्राप्ति मे पारदर्शिता होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here