‌‌‌ दो दिनों में मानसून आने की संभावना, किसान मायूस

0
808

-अभी तक के सभी पूर्वानुमान फेल, सूखे की दहशत
बक्सर खबर। जिले में बारिश न होने से किसान परेशान हैं। खेतों में दरार पड़ गई है और मौसम के तल्ख तेवर देख किसानों के माथे पर बल पड़ गया है। जिन लोगों ने जैसे तैसे खेत की रोपाई कर दी है। अब वे सिंचाई को लेकर बेहद परेशान हैं। मौसम विभाग ने 17 जुलाई तक मानसून आने की संभावना व्यक्त की थी। लेकिन, वह अनुमान अब फेल कर गया है। इस सिलसिले में कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार से बात हुई। उन्होंने कहा जुलाई माह में जितनी बारिश होती थी। उससे 91 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार 2 77 मिलीमीटर बारिश हुई है।

यह पूरा इलाका बारिश पर ही खेती के लिए निर्भर है। ऐसे में सबकी चिंता बढ़ी हुई है। फिलहाल किसानों के लिए यही सलाह है। वे धान के बिचड़े को बचाएं, क्योंकि मौसम का तापमान भी बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई से मानसून आने की संभावना है। फिलहाल जिले में कितनी रोपनी हुई है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा 9700 सौ हेक्टेयर फसल लगाई जाती है। अभी छह प्रतिशत हिस्से में ही रोपाई हुई है। इसको लेकर सभी लोग चिंतित हैं। जबकि कई ग्रामीण इलाकों से मिल रही सूचना के अनुसार बोरिंग चलाने से पानी का लेयर भी भाग रहा है। पेयजल के लिए लगे हैंड पंप भी वैसे इलाकों में नहीं चल पा रहे। जबकि कई जगह तो भूमिगत जलस्तर नीचे जाने की वजह से पंप सेट भी काम नहीं कर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here