शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा बक्सर खबर। शहर के पांडेय पट्टी स्थित लोयोला स्कूल में मंगलवार को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण सह शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार द्वारा अभिभावकों के स्वागत के साथ हुई। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों के वार्षिक मूल्यांकन के परिणाम साझा करते हुए उनकी शैक्षणिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास, नियमित उपस्थिति और घर पर अध्ययन के महत्व पर विशेष बल दिया गया। विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्ले ग्रुप में सनी कुमार प्रथम, रौनक कुमार, अंकित कुमार एवं आराधना कुमारी द्वितीय तथा अंशिका कुमारी, प्रीतम कुमार, आनंद कुमार, नारायण कुमार एवं राशि कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी में रियांश पांडेय प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय और महिमा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि केजी में अंकुश कुमार प्रथम एवं विवेक कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा एक में अनमोल कुमार प्रथम, नवीन कुमार द्वितीय एवं रुद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दो में अनुष्का कुमारी प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय एवं आदित्य कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तीन में अनुष्का प्रथम, आशुतोष कुमार द्वितीय एवं कृति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा चार में माही कुमारी प्रथम, अदिति कुमारी द्वितीय एवं कान्हा कुमार तृतीय स्थान पर रहे। पांचवीं कक्षा में आराध्या कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं छठवीं कक्षा में आंचल कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं और पूरे विद्यालय में टॉपर बनीं, जबकि प्रिया कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अधिकांश छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संतोषजनक प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्राचार्या समीक्षा तिवारी ने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के आपसी सहयोग से ही बच्चों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक वातावरण को सफलता की कुंजी बताते हुए अभिभावकों से बच्चों के प्रति निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग बनाए रखने की अपील की।






























































































