-बिहिया, रघुनाथपुर, डुमरांव में भी होगा ठहराव, झारखंड जाने वालों को मिलेगा सीधा लाभ
बक्सर खबर। बक्सर के लोगों के लिए नई खुशबरी है। टाटानगर जमशेदपुर से आरा तक चलने वाली 18183 एक्सप्रेस अब बक्सर से चला करेगी। इसकी सूचना स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने दी है। उन्होंने रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी टि्वट को री टि्वट कर यह संदेश मीडिया को भी दिया है। जिसमें बताया गया है। टाटानगर -आरा एक्सप्रेस अब टाटानगर – बक्सर एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी।
आरा और बक्सर के मध्य इसका ठहराव बिहियां, रघुनाथपुर और डुमरांव स्टेशन पर भी होगा। झारखंड तक जाने वाली यह पहली ट्रेन होगी। जो सीधे अब बक्सर तक चला करेगी। सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को बधाई भी दी है। हालांकि इसका समय विवरण भी टि्वट में जारी किया गया है। जिसका अवलोकन यहां आप दी गई तस्वीर में कर सकते हैं।

































































































