-जिला महासचिव व निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में संपन्न हुई प्रक्रिया
बक्सर खबर। फुलचंद कुशवाहा जदयू राजपुर के तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। जिला महासचिव सह प्रखंड प्रेक्षक जितेन्द्र सिंह व प्रखंड के लिए पार्टी द्वारा घोषित निर्वाचन पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह की मौजूदगी में सर्व सम्मति से उपस्थित सदस्यों ने उन्हें अध्यक्ष मनोनित किया। फुलचंद कुशवाहा प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष भी हैं। मनोनयन के उपरांत उपस्थित सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र, माला, कलम व डायरी देकर सम्मानित किया। जितेन्द्र सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा। हमें उम्मीद है, पार्टी आपके नेतृत्व में इस प्रखंड क्षेत्र में और मजबूत होगी।
फुलचंद ने भी कहा, हम अपनी पूरी निष्ठा के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दल में अपनी स्था रखते हैं। कार्यक्रम में प्रखण्ड एवं जिला स्तर के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष काशी नाथ सिंह, सूर्य नारायण सिंह, रणजीत राय, शोभा सिंह, लक्ष्मीना देवी, ऋषिदेव राय, राजेश्वर सिंह, केशनाथ राम, रवि प्रकाश दुबे, कामेश्वर चौधरी, उमाशंकर साह, योगेन्द्र राम, भीम देव सिंह, उभय कुशवाहा , राधेश्याम चौधरी, जलालुद्दीन अंसारी, मंटू पटेल, विवेक प्रजापति, जोगेन्द्र चौधन, रमेगा कुमारसिंह, निर्मल साह, धर्मेन्द्र कुशवाहा, उमेश दिए, शैलेश ठाकुर, संतोष तिवारी, सुरेश पासवान, सत्यदेव सिंह, अंगद सिंह, तेज नारायण राउत, शिव जतन सिंह, भाव नाथ सिंह आदि कार्यकती मौजूद रहे।































































































