-मरीजों की कुल संख्या आठ, पुराने इलाके के ही है सभी
बक्सर खबर। आज जिले की जो ताजा रिपोर्ट प्राप्त हुई है। उसमें चार और नए संक्रमित लोगों का पता चला है। यह सभी लोग पुराने इलाके से ही संबंधित हैं। कहने का सीधा तात्पर्य है। कोई नया इलाका इसकी जद में नहीं आया है। आज प्रशासन ने जो जानकारी दी। वह बहुत देर तक स्पष्ट नहीं थी। फिर शाम छह बजे स्पष्ट किया गया कि इनकी संख्या में 4 का इजाफा हुआ है। जन संपर्क विभाग ने कहा है कुल 44 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। उनमें से 40 नेगेटिव है। यहां एक बात ध्यान देने योग्य है।
जो चार संक्रमित लोग पाए गए हैं। उनमें तीन महिला और एक पुरुष शामिल हैं। सभी पुराने इलाके से ही संबंधित हैं। अर्थात किसी नए क्षेत्र में संक्रमण नहीं फैला है। सूचना के अनुसार यह सभी लोग पूर्व से संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क आए हैं। अब प्रशासन की जिम्मेवारी बढ़ गई है। यह चार लोग किन-किन के संपर्क में आए हैं। उन सभी से जानकारी प्राप्त की जाएगी। वर्तमान हालात में सबके लिए जरुरी है कि सभी लोग हर हाल में सामाजिक दूरी का ख्याल रखे। अन्यथा लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है।



































































































Good news article thank you for the effort
Shanti aaur sahyog kare