‌‌‌ शराब के नशे में चंदा पंचायत के मुखिया गिरफ्तार

0
1174

-उत्पाद विभाग की टीम पहुंची थी छापामारी करने
बक्सर खबर। उत्पाद विभाग की टीम ने चंदा पंचायत के मुखिया अजय गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। क्योंकि उन्होंने शराब पी रखी थी। यह कार्रवाई बुधवार को उत्पाद विभाग ने की। सूचना के अनुसार टीम मुख्यालय की सूचना पर रेड करने चंदा गांव पहुंची थी। वहां मोती गिरी के यहां शराब बेचने की सूचना मिली थी। रेड में वहां से दो देसी व दो बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। पास से ही रविदास पूजा का विसर्जन जुलूस जा रहा था। जिसमें पंचायत मुखिया अजय गिरी भी शामिल थी। जब उनको पता चला कि यहां टीम ने छापामारी की है।

अपने गांव के मोती गिरी गिरफ्तार हुए हैं। तो वे भी टीम से सवाल जवाब करने पहुंच गए। लेकिन, उन्हें यह पता नहीं था कि यह मुख्यालय की सूचना पर कार्रवाई हो रही है। संयोग था कि मुखिया ने भी शराब पी रखी थी। जब टीम के सदस्यों ने बहस होने लगी तो यह पता चल गया। उन्होंने पी रखी है। इस वजह से उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में पूछने पर उत्पाद निरीक्षक दिलीप पाठक ने इसकी पुष्टि की। सूत्रों ने बताया कि मुखिया अजय गिरी ने हाल ही में अपनी पंचायत के लिए भवन बनाने तथा कचरा प्रबंधन यूनिट बनाने के लिए भूमि दान कर सुर्खियों में आए थे। लेकिन, इस घटना ने उनके किए कराए पर पानी फेर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here