‌‌‌राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए बक्सर की क्रिकेट टीम घोषित

0
59

– सदीसोपुर के लिए शनिवार को रवाना होगी 15 सदस्यीय टीम
बक्सर खबर। बक्सर जिला क्रिकेट संघ द्वारा राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। इसकी जानकारी शुक्रवार को क्रिकेट संघ की अध्यक्ष वर्षा पांडेय ने दी। उन्होंने बताया जिला क्रिकेट संघ (BDCA) द्वारा आयोजित सुव्यवस्थित चयन प्रक्रिया एवं हालिया प्रदर्शन के आधार पर शाहाबाद ज़ोन के पहले दो लीग मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। चयन समिति ने खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, फिटनेस, अनुशासन, निरंतरता तथा टीम संतुलन को ध्यान में रखते हुए अंतिम सूची जारी की है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बक्सर की टीम का पहला मुकाबला 22 फरवरी को औरंगाबाद के विरुद्ध तथा दूसरा मुकाबला 24 फरवरी को कैमूर के विरुद्ध खेला जाएगा। दोनों मुकाबले सदीसोपुर में आयोजित होंगे।

चयनित खिलाड़ी
1. निखिल कात्यायन
2. पंकज वर्मा
3. सौरभ चौबे
4. सचिन गुप्ता
5. अरुण कुमार यादव
6. सूर्य प्रताप सिंह
7. आशीष प्रकाश
8. ब्रजेश यादव
9. अमितोष ठाकुर
10. अभिषेक ओझा
11. आदित्या विक्रम
12. रोहित गुप्ता
13. गौरव कुमार
14. कन्हैया सिंह
15. रोहित कुमार

सभी चयनित खिलाड़ी कल दिनांक 21 फ़रवरी को सदीसोपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इससे पूर्व सभी खिलाड़ियों को कल प्रातः BDCA की ओर से आधिकारिक यूनिफॉर्म प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं चयन समिति के सदस्य खिलाड़ियों के साथ औपचारिक परिचर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, जिससे टीम पूर्ण तैयारी एवं सकारात्मक मनोबल के साथ मैदान में उतर सके। वर्षा पांडेय ने कहा  जिले में क्रिकेट संरचना को सुदृढ़ करने, पारदर्शी चयन प्रणाली लागू करने तथा युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत है। संघ की संगठित कार्यशैली एवं प्रतिबद्ध नेतृत्व के परिणामस्वरूप जिले में प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का स्तर निरंतर उन्नत हो रहा है। संघ को पूर्ण विश्वास है कि चयनित खिलाड़ी अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए बक्सर जिले का गौरव बढ़ाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here