-सड़क किनारे पूरी रात पड़ा रहा शव
बक्सर खबर। बीएमपी में भोजन बनाने वाले खानसामे की मौत बुधवार की रात करंट लगने से हो गई। इसकी भनक गुरुवार की सुबह गांव वालों को लगी। पूरी रात उसका शव गांव से बाहर सड़क किनारे पड़ा रहा। ग्रामीणों ने बताया गोरख राम (42) डुमरांव थाना के एकवनी गांव का निवासी था। वह डुमरांव बीएमपी में खाना बनाता था।
बुधवार की शाम भी वहीं से अपने गांव लौट रहा था। गांव के बाहर ट्रांसफार्मर के समीप पानी बह रहा था। उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। गोरख उसी के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वहीं गिर पड़ा। रात के वक्त दुर्घटना हुई। कोई मौके पर मौजूद नहीं था। जो उसकी मदद करता। बेचारे की दुखद मौत हो गई। दिवाली के दिन इस दुखद घटना ने पूरे गांव को गमजदा कर दिया।

































































































