ससुराल में घायल हो गया बलियां का युवक

0
347

-गश्त पर निकली पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
बक्सर खबर। सड़क दुर्घटना में बुधवार की शाम बलियां का युवक घायल हो गया। घटना डुमरांव रेलवे पश्चिमी क्रासिंग के पास हुई। देर शाम युवक विजय तुरहा बाइक से चला जा रहा था। रेलवे क्रासिंग के पास सड़क पर एक बड़ा पत्थर का टुकड़ा पड़ा था। बाइक का पहिया उस पर चढ़ा तो वह सवार समेत पलट गई।

चोट ऐसी लगी कि युवक बीच सड़क पर फैल गया। उसे तो जैसे होश ही नहीं था। इसी बीच डुमरांव थाने की पुलिस आयी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे होश आया तो उसने अपनी पहचान बतायी। वह पकड़ी मुहल्ला के गुरहा तुरहा के यहां जा रहा था। तभी ऐसा हो गया। वहीं अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा उसे विशेष चोट नहीं आयी है। जल्द ही स्वस्थ्य हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here