‌‌‌उफ : खेल-खेल में किशोर को लग गई फांसी

0
3160

-दर्दनाक मौत के बाद पूरे गांव में मातम
बक्सर खबर। बच्चा घर में झूला झूल रहा था। लेकिन, उसके साथ ऐसी अनहोनी हुई कि उसकी जान चली गई। सूत्रों के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार को मुफस्सिल थाना के खिलाफतपुर गांव में हुई। 11 वर्ष का किशोर भव्य कुमार अपने घर में खेल रहा था। मां घर में अकेली थी। काम निपटा रही थी। बहुत देर हुई, बेटे की आवाज नहीं सूनी तो उसे आवाज देते अंदर गई। वहां का नजारा देख उसका कलेजा मुंह में आ गया। बेटा झूले में लटका पडा था।

फंदे से फांसी लग जाने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। मां की चित्कार सुन आस-पास के लोग जमा हुए। बेटे को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, वह तो पहले ही दम तोड़ चुका था। ग्रामीणों ने बताया ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। वह झूले में चकरी की तरह घूम रहा था। इसी दौरान वह नीचे गिरा होगा और फंदे में गला फंस जाने के कारण अनहोनी हुई होगी। बच्चे के पिता लालबहादुर राम नावानगर प्रखंड कार्यालय में बतौर वीएलडब्लू कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here