‌‌‌ वीडियो : क्या प्रशासन की जानकारी में बिकता है बोतल बंद लाल पानी !

0
939

बक्सर खबर। यह वीडियो है डुमरांव थाना के अटांव गांव का। जहां गांव में शराब बिक रही है। बिहार में इसकी बिक्री पर प्रतिबंध है। प्रशासन के लाख दावे हैं। इसकी रोकथाम के लिए अभियान चलाने की बात रोज कही जाती है। गांवा वाले परेशान हैं। वे अगर इसकी सूचना देते हैं। तो कई बार पुलिस उन्हें भी किसी न किसी मुकदमें में फंसा देती है।

ऐसी शिकायतें अक्सर मिलती है। मीडिया भी पुलिस को सूचना देती है। लेकिन, जिम्मेवार लोग क्या करते हैं। वे ही जाने, फिलहाल हमें यह वीडियो एक पाठक ने भेजा है। जहां गांव की गली में चौकीदार भी खडा है। बगल में शराब बिक रही है। इस सच से कोई इनकार नहीं कर सकता। लेकिन, सबके पास बचने के अपने बहाने हैं। भले ही लोगों की शिकायत सुनने का समय पुलिस के पास नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here