बक्सर खबर : दसवीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा पांडेय ने जिले का नाम पूरे प्रदेश में अव्वल करार दिया है। पटना में चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उसने एक नहीं तीन पुरस्कार अपने नाम किए। यह साबित कर दिया बेटियां किसी से कम नहीं। महिला वर्ग से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार ले वह गर्व के साथ बताती है। मैं बक्सर के पांडेयपट्टी की रहने वाली हूं। उसके अनुसार पटना के गांधी मैदान स्थित सुब्रह्मनियम इंडोर स्टेडियम में तीन प्रतियोगिताओं ने उसने हिस्सा लिया।
मिक्स डबल के खेल में उसके साथ समस्तीपुर के आकाश ठाकुर ने मिलकर पटना के कुमार संदीप व जहानाबाद की संजना सिन्हा की जोड़ी को डबल सेट में पराजित किया। महिला सिंगल में आकांक्षा ने मुजफ्फरपुर की आकांक्षा को डबल सेट से पराजित किया। यही हाल महिला डबल जोड़ी में हुआ। आकांक्षा के साथ मुंगेर की अलका ने खेलते हुए मुजफ्फरपुर की आकांक्षा और अर्चना कुमारी को हराया। यह नया बाजार आश्रम स्थित राम-जानकी विद्यामंदिर की छात्रा है। पिता प्रमोद पांडेय सिविल इंजीनियर हैं। वे अपनी बेटी की भरपूर मदद करते हैं।




































































































