हर भारतीय का सपना, अखंड भारत हो अपना

0
273

बक्सर खबर : हमारा देश किन परिस्थितियों में खंडित हुआ। इसको हम फिर से एक जुट करें। यह हर सच्चे भारतीय का सपना होना चाहिए। सभी लोग एक हो, तभी अखंड भारत का निर्माण होगा। इस विषय को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक द्वारा 14 अगस्त को अखंड भारत उत्सव मनाया गया। सोमवार को जिला मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान इस विषय को लेकर चर्चा हुई। जिसमें अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई।

वंदे मातरम के नारों के बीच यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता कथा वाचक डा. रामनाथ ओझा ने की। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रुप में गजेन्द्र देव प्रांतीय संपर्क प्रमुख, रविन्द्र नाथ राय जिला संघ चालक, अतुल मोहन प्रसाद नगर संघ चालक, राजेन्द्र जी सह प्रांत कार्यवाह, जयशंकर पांडेय विभाग कार्यवाह, चंदन प्रकाश, अविनाश वर्मा समेत काफी संख्या में युवा व छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन राहुल ने किया।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here