बक्सर खबर : घर के बाहर बैठे किसान राजकेशर पासवान(65) को अपराधियों ने गोली मार दी। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल को लेकर उनके परिजन और कोरानसराय की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची है। डाक्टरों के अनुसार राजकेशर के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में तीन चार गोली लगी है।
उसे बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना गुरुवार की रात आठ बजे के लगभग कमधरपुर गांव में हुई। राजकेशर का घर गांव से बाहर ही है। वह सिवान से लौटा और हाथ-मुंह धोकर वहां बैठा था। इसी बीच वहां पहुंच कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी। फिर वापस चले गए। पुलिस इसे पुरानी अदावत से जोड़कर देख रही है। घटना के कारणों का अभी पूर्णत: खुलासा नहीं हुआ है। जिसकी वजह से रहस्य बना हुआ है। इतने उम्र्रदराज व्यक्ति को किसी ने गोली का निशाना क्यू बनाया।

































































































