पत्नी से कलह में गई जान, लगा ली फांसी

0
4569

बक्सर खबर : पति-पत्नी का विवाद जब घर की चौकठ को लांघता है। उसका परिणाम घातक होता है। गुरुवार को इस विवाद से तंग आकर पंकज ओझा ने फांसी लगा ली। घटना राजपुर थाना के बसही गांव की है। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो पंकज का शव फंदे से लटका पाया गया। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई। पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद बहुत बढ़ गया था। इस वजह से उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा इसमें यूडी केस दर्ज होगा। विवाद का कारण क्या है? इसका जवाब वे नहीं दे सके। इतना जरुर कहा ओझा के ससुर भी आज सुबह ही लड़की के ससुराल आए थे। दोनों के बीच आपसी सुलह के लिए बात-चित चल रही थी। लेकिन स्थिति अनुकुल नहीं हुई। दोपहर में अचानक पता चला कि घर के अंदर ही पंकज ने फांसी लगा ली है। पूरा परिवार इस सदमें मे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here