वीर कुंवर सिंह सेतु से महिला ने लगाई छलांग, नाविकों ने बचाई जान

0
2528

बक्सर खबर। रविवार की सुबह वीर कुंवर सिंह सेतु से एक महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि घाट पर मौजूद महिलाओं और नाविकों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ महिलाएं गंगा घाट पर स्नान कर रही थीं, तभी उन्होंने पुल से एक महिला को नदी में गिरते देखा। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद नजदीक में मौजूद नाविकों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान शहर के मेन रोड निवासी मुन्ना शाह की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here