-टवीट कर दी जानकारी, खुद को किया आइसोलेट
बक्सर खबर। केन्द्रीय पर्यावरण एवं उपभोक्ता राज्य मंत्री सह बक्सर के स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बुधवार को उन्होंने अपराह्न चार बजे के लगभग ट्वीट इसकी जानकारी दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रारंभिक लक्षण दिखने के बाद जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। अन्य लोग जो संपर्क में आए हैं। वे भी अपनी जांच कराएं और सावधानी बरतें।


































































































