बक्सर सीट से बसपा समेत तीन ने किया नामांकन, फार्म बिके 21

0
564

-अभी तक कुल चार लोग दाखिल कर चुके हैं पर्चा, तीन निर्दलीय
बक्सर खबर। बक्सर सदर की विधानसभा सीट से बुधवार को तीन लोगों ने नामांकन किया। इसमें बसपा के उम्मीदवार अभिमन्यु सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी ओम जी यादव व मनोज कुमार शामिल हैं। निर्वाची अधिकारी अविनाश कुमार ने अनुसार अभी तक चार लोग इस सीट से नामांकन दाखिल कर चुके हैं। सबसे पहले सुधाकर मिश्र ने पर्चा भरा था। इसके उपरांत आज बुधवार को तीन लोगों ने पर्चा भरा। इस तरह कुल चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। बुधवार को जिन लोगों ने पर्चा खरीदा उसमें निर्मल कुमार सिंह चकरहसी, सुभाष राम शांति नगर बक्सर, अमरेंद्र पांडेय श्यामपुर राजपुर, पंकज कुमार पांडेय उनवास।

वैसे इससे पहले 18 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा है। जिनकी कुल संख्या 21 हो चुकी है। अभी तक की सूची में भाजपा के उम्मीदवार का नाम नहीं है। वहीं कांग्रेस के वर्तमान विधायक संजय तिवारी, इसी दल से पंकज उपाध्याय व सत्येन्द्र ओझा ने भी फार्म खरीदा है। निवार्ची अधिकारी के अनुसार 17 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी समय है। अपराह्न तीन बजे तक जो उम्मीदवार कार्यालय आएंगे। उनका नामांकन लिया जाएगा। 18 को उनकी जांच होगी। 20 तक नाम वापस लिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here