-फिलहाल रामगढ़ से हैं राष्ट्रीय जनता दल के विधायक
बक्सर खबर। रामगढ़ विधानसभा के राजद विधायक व पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को राजद ने बक्सर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। आज गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव ने सात सीटों के उम्मीदवार की घोषणा की। जिसमें इनका नाम शामिल है। सुधाकर के पिता व राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रहे जगदानंद सिंह दस वर्ष पूर्व बक्सर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।
उनकी ही पारंपरिक सीट रामगढ़ से फिलहाल उनके पुत्र सुधाकर सिंह राजद के विधायक हैं। महागठबंधन की सरकार में व कुछ समय के लिए कृषि मंत्री बने थे। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरूद्ध लगातार विवादित बयान देने के कारण उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा था। अब एक बार फिर उनका नाम सामने आया है। जिसको लेकर राजद खेमें में सरगर्मी बढ़ गई है।



































































































