बक्सर खबर : पूर्व जिला पार्षद सह राजद नेता दारा यादव की मौत हो गई है। मंगलवार की रात दस बजे डुमरांव-नावानगर मार्ग पर यह हादसा उनके साथ हुआ। कोरानसराय थाना के मुसहरवा डेरा के पास उनकी स्कार्पियो पेड़ से जा टकराई। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वे गाड़ी की अगली सीट पर बैठे थे। चोट सीधे उनको लगी और गाड़ी में ही उनकी मौत हो हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव गाड़ी से निकाला गया। दारा नावानगर थाना के भटौली गांव निवासी हैं। उनके साथ चालक समेत कुल चार लोग स्कार्पियो में सवार थे। उनमें से सत्येन्द्र पहलवान ग्राम अतिमि थाना नावानगर की हालत गंभीर है। उन्हें भी गाड़ी से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
बखोरापुर मंदिर से लौट रहे थे गांव
बक्सर : दारा यादव मंगलवार को बखोरापुर मंदिर दर्शन को गए थे। वहां से लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। कोरान सराय थानाध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया दुर्घटना का कारण वाहन का पेड़ से टकराना प्रतीत हो रहा है। क्योंकि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। चालक व अन्य एक व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन सभी को प्राथमिकी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एक दिन पहले गए थे विन्ध्याचल
बक्सर : ग्रामीण सूत्रों ने बताया दारा एक दिन पहले ही विन्ध्याचल गए थे। नवरात्र में देवी पूजन कर कल ही वे लौटे थे। मंगलवार को भी दर्शन के लिए गए थे। ऐसे में यह दुर्घटना मन को आहत करने वाली है।


































































































