-रामरेखा घाट से दुकान बंद कर लौट रहा था घर, रात नौ बजे की घटना
बक्सर खबर। सिंडिकेट से बुधनपुरवा की तरफ जा रहे युवक की अज्ञात लोगों ने गोलीमार हत्या कर दी है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है, उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। लेकिन, गोली सीधे उसके सर के पास लगी है। इस लिए बचने की उम्मीद नहीं है। जिस युवक को निशाना बनाया गया है। उसका नाम पप्पू पटेरा है। वह नगर थाना के बुधनपुरवा मोहल्ले का रहने वाला था। रामरेखा घाट के पास वह पूजा सामग्री की दुकान चलाता है। यहां से दुकान बंद कर शनिवार की रात नौ बजे के लगभग वह साइकिल से घर जा रहा था।
जैसे ही सिंडिकेट से अपनी गली की तरफ दाखिल हुआ। दस मीटर अंदर जाने पर पहले से घात लगाए बैठे दो लोगों ने उसके उपर हमला कर दिया। पिस्तौल सटाकर उसे गोली मार दी गई। तत्काल उसे पास से ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया। और वहां से उसे रेफर करने की जानकारी मिली है। लेकिन, सूत्रों की मानें तो उसकी मौत हो चुकी थी। लेकिन, इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो रही। पप्पू के ऊपर यह कातिलाना हमला किसने और क्यूं किया। यह बात सबके जेहन में कौंध रही है। फिलहाल मौके पर जांच के लिए स्वयं एसपी नीरज कुमार सिंह भी पहुंचे हुए हैं। उनके साथ नगर, औद्योगिक व डीआइयू की टीम भी सुराग तलाशने में जुटी है।































































































