हथियार लहराने वाला सलमान गिरफ्तार

0
1846

गंगा पुल पर वारदात की थी तैयारी, पुलिस ने समय रहते किया गिरफ्तार                                                     बक्सर खबर। सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए रील बनाना युवक को भारी पड़ गया। औद्योगिक थाना की पुलिस ने इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ वीडियो पोस्ट करने वाले युवक सलमान खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सलमान खान, बड़की सारीमपुर निवासी फैयाज खान का पुत्र है, जो बीते दिनों इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ अलग-अलग पोज में वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहा था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस अलर्ट हो गई और युवक की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस की भनक लगते ही सलमान ने वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी थी। फिलहाल सलमान से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आरोपी सलमान अपने साथियों के साथ गंगा पुल पर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने गया था। लेकिन जब मंसूबे पूरे नहीं हो सके तो उसने हथियार के साथ पोज बनाकर वीडियो शूट किया और उसे इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है। साथ ही डिलीट की गई वीडियो को रिकवर करने के लिए फेसबुक को पत्र लिखा जाएगा। गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, सलमान पहले भी लड़कियों के साथ छेड़खानी और आरपीएफ कार्रवाई में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस हथियार की बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here