-कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय का आरोप, भाजपा के इशारे पर एजेंसियां कर रहीं ऐसी हरकत
बक्सर खबर। आयकर विभाग ने कांग्रेस को नोटिस थमा दिया हैं। इसके विरोध में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को सिंडिकेट नहर के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार का पुतला जलाया। इसका नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि आयकर विभाग ने 1823 करोड़ रुपये का जुर्माना वाला नोटिस हमारी पार्टी को भेजा हैं। विपक्ष को परेशान करने के लिए भाजपा के निर्देश पर एजेंसियां ऐसा कर रहीं हैं। आर्थिक रूप हमारे दल को कमजोर करने के लिए इससे पूर्व 135 करोड़ रुपए पार्टी से छीना और खाता फ्रीज कर दिया।
वह एजेंसी भाजपा के खिलाफ इस तरह का कदम क्यूं नहीं उठा रही। जब उसकी पार्टी पर 4600 करोड़ रुपए का आयकर का फाइन बनेगा। परंतु भारतीय जनता पार्टी पर आयकर विभाग और चुनाव आयोग केंद्र सरकार के निर्देश पर पूरी तरह मौन धारण किए हुए हैं। जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में डॉ प्रमोद ओझा, कामेश्वर पांडे, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पुष्पा वर्मा, भृगु नाथ तिवारी, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, रामप्रसाद द्विवेदी, महिमा शंकर उपाध्याय, साबिर हाशमी, संजय कुमार दुबे, ईशान त्रिवेदी, कुमकुम देवी, रीता देवी, शिवाकांत मिश्रा, सांझरी देवी, माला देवी, दुर्गावती देवी, हरिओम पांडे, गुप्तेश्वर चौबे, अभिषेक उपाध्याय, अभिषेक पाठक, राजकुमार, विनोद ओझा, बबन उपाध्याय, मोहन वर्मा, कार्यालय प्रभारी अजय यादव आदि ने हिस्सा लिया।

































































































