बक्सर खबर : वुशु खिलाड़ी निधि एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा के रोहतक में आयोजित आल इंडिया इंटर इनवर्सिटी प्रतियोगिता में मणिपुर की खिलाड़ी को शिकस्त देकर कांस्य पदक अपने नाम किया। निधि ने पहले भी इस खेल में अनेक पदक झटके हैं। इस वर्ष 20 से 24 फरवरी को दयानंद विश्व विद्यालय रोहतक में देश के 90 शहरों से खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे थे।
यहां महिला और पुरुष दोनों वर्ग के खिलाडिय़ों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित थी। वहां से लौटने पर निधि का स्वागत स्थानीय खिलाडिय़ों और प्रशंसकों ने जोरदार तरीके से किया। बेहतर प्रदर्शन के लिए निधि ने अपने पिता बलवंत सिंह और माता रीता देवी को श्रेय दिया है। पिता किसान हैं बावजूद इसके बेटी का वे हर कदम पर साथ देते हैं। परिवार का स्नेह मिलने से उसके हौसले बुलंद हैं।































































































