जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को किया याद

0
32

———–लोगों ने उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प                                                                          बक्सर खबर। भारत के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर मंगलवार को रॉयल पैलेस कोचस में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नसरुद्दीन राईन ने की। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने डॉ. कलाम के जीवन और उनके वैज्ञानिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वे हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम ने सादगी, मेहनत और देशभक्ति की जो मिसाल पेश की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श है।

मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष शहजाद खान, सचिव कुदूश अंसारी, उप सचिव कुतुबुद्दीन अंसारी, कोषाध्यक्ष जन्नत अंसारी और उप कोषाध्यक्ष महताब आलम, वसीम अंसारी, दरोगा जी, सुरेन्द्र जी, रामप्रवेश, वसीम मास्टर, मुरारी ठाकुर, अरविंद दुबे और जहीरूद्दीन अंसार उपस्थित थे। सभी ने उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here