बक्सर खबर। ग्राहक सेवा केन्द्र चलाने वाले संचालक ने अपराधियों ने चार लाख रुपये लूट लिए। आज शुक्रवार को यह घटना कोरानसराय-केसठ मार्ग पर हुई। अपराह्न चार बजे के बाद केसठ गांव निवासी श्यामजी कोरासराय बैंक से चार लाख रुपये लेकर गांव के लिए चले। वे केसठ में ही एसबीआई का सेवा केन्द्र चलाते हैं। अकेले ही बाइक से जा रहे थे। नहर मार्ग पर ईट चिमनी के लगभग उनके पीछे बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। उन्होंने बाइक से बाइक सटा दी।
गाड़ी रुकी तो तीन में से एक युवक ने उनकी बाइक पर एक लात मारी। गाड़ी समेत श्यामजी गिर पड़े। अभी उठने का प्रयास की कर रहे थे तभी अपराधियों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल रख दी। मारे भय के वे विरोध भी नहीं कर सके। अपराधियों ने रुपये से भरा उनका बैग लिए और उसी नहर मार्ग से आगे भाग निकले। इसकी सूचना तत्काल कोरानसराय थाना एवं एसपी को दी गई। पुलिस अपराधियों की टोह में जगह-जगह पूछताछ कर रही है। पूछने पर डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने बताया यह लूट सीएसपी संचालक से हुई है। तीन युवक जो काली पल्सर बाइक पर सवार थे। उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।



































































































