कोरोना का असर, बदल गए ब्रह्मपुर के थानाध्यक्ष

0
2246

बक्सर खबर। कोरोना का प्रभाव पुलिस की कार्य क्षमता को प्रभावित करने लगा है। क्योंकि आए दिन थानों में भी संक्रमित मिल रहे हैं। आज सोमवार को जो रिपोर्ट सामने आई। उसमें ब्रह्मपुर के थानाध्यक्ष सह अंचल निरीक्षक भी जद में आ गए। इस वजह से उनकी जगह पुलिस निरीक्षक निर्मल कुमार को वहां का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

आज शाम में पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने यह आदेश जारी किया। जो सूची जारी हुई है। उसमें चार पुलिस पदाधिकारियों के नाम हैं। उसके अनुसार ब्रह्मपुर के थानाध्यक्ष वैद्यनाथ चौधरी अब डुमरांव के अंचल निरीक्षक होंगे। पुलिस लाइन में तैनात सियाराम सिंह को बगेनगोला का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस केन्द्र से ही रविन्द्र कुमार को तिलक राय हाता ओपी का प्रभारी बनाकर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here