बक्सर खबर। बोलेरो से सफर कर रहे पांच लोगों ने मिलकर भेड़ के दो बच्चे चुरा लिए। ऐसा होते देख दो गड़ेरियों ने विरोध किया। उनके उपर गाड़ी वालों ने गोली चला दी। बंदूक से निकले छर्रे दोनों को जा लगे। एकराम की छाती में जख्म बनाती गोली निकल गई। बलिराम के पैर में गोली जा लगी है। घायल बलिराम के बयान पर पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। घटना मंगलवार की रात दस बजे के लगभग हुई। अपनी भेड़ों के साथ दोनों सोनवर्षा ओपी के टिकपोखर गांव के समीप एनएच 30 के किनारे विश्राम कर रहे थे।
तभी वहां से गुजर रही बोलेरो रुकी। दो बच्चों को उन्होंने अपनी गाड़ी में डाल लिया। वहां मौजूद एकराम पाल ग्राम बेलवटी, थाना शाहपुर, बलिराम पाल ग्राम हरपुर, थाना सिकरहटा, दोनों जिला भोजपुर, आगे बढ़ चिल्लाने लगे। गाड़ी वालों उन्हें घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया गोली एकराम को छू कर निकल गई है। उसकी छाती पर हल्का जख्म है। वहीं बलिराम का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उसकी जांघ में गोली लगी थी। दोनों अधेड़ अवस्था के हैं।






























































































