बक्सर खबर। पशु व्यवसायी धीरेन्द्र सिंह यादव को अपराधियों ने 22 फरवरी की शाम लूट लिया था। उसकी शिकायत के अनुसार रामपुर बाजार से अपने गांव रसुलपुर लौटने के दौरान निकरिस-सगरा मार्ग पर उसके साथ वारदात हुई थी। डंडे से मारकर अपराधियों ने उसकी बाइक और 90 हजार लूट लिए थे। घटना के चार दिन बाद आज उसकी बाइक जी हालत में मिली है।
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार चौसा-रामगढ़ मार्ग पर सोनपा और सिकरौल गांव के मध्य मुख्य मार्ग के पास ही आज बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने जली बाइक देखी। धीरे-धीरे बात फैली तो सूचना पीड़ित तक पहुंची। लोगों ने कहा आपकी बाइक होंडा साइन थी क्या। उसने बताया हां, तो लोगों ने कहा, अमुक जगह जली बाइक पड़ी है। वहां जाकर लोगों ने तस्दीक की तो पाया कि यह वही बाइक है। जिसे अपराधी घटना के दिन ले भागे थे। लेकिन, वह पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित पक्ष ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दे दी है। क्या हुआ था उस दिन जानने के लिए क्लिक करें -पशु व्यवसायी से लूट































































































