प्रधानाचार्या ने ट्राफी देकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं बक्सर खबर। शहर के इटाढ़ी रेलवे गुमटी के समीप स्थित ग्लोबल विजडम स्कूल में मंगलवार को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए कक्षा पीजी से नवमी तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्राफी, मेडल और प्रगति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। सम्मानित होने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में अभिनंदन पाठक, अंशिका कुमारी, गौरव सिंह, अंश कुमार सिंह, जोहेब हैदर, मीनाक्षी सिंह, कृति कुमारी, यश यादव, आयांश कुशवाहा, निशांत कुमार, सोनाक्षी सिंह, शिवांश वैभव, सुमंत सिंह, समर यादव, श्रृष्टि कुमारी, आकाश कुमार पाल, हरिओम पाण्डेय, देवांश गुप्ता, श्रेया कुमारी, आरुष पटेल, अनन्या कुमारी, अर्पित कुमार, पियूष कुमार, अमृत सिंह, तन्मय कुमार, आरव कुमार, अंकिता कुमारी, कृष्णा कुमार, आदित्य कुमार, राज बाबू, सरस केशरी, अदिति कुमारी, विराट कुमार, हिमांशु राज, आरोही पटेल, अर्पिता कुमारी, प्रीतम कुमार, साक्षी कुमारी, अंतरा केशरी, गुड्डी कुमारी, प्रिंस कुमार, प्रज्ञा कुमारी, आयुष कुमार, अंकिता राज, रागिनी केशरी, मुस्कान सिंह एवं हरिओम यादव सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा राय और निदेशक प्रकाश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बच्चों के बीच ट्राफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया। प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि सभी बच्चों ने मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। सफलता का यह क्रम आगे भी जारी रहे, इसके लिए निरंतर प्रयास जरूरी है। विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह के दौरान अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।






























































































