बक्सर खबर। चोरों ने बीती बंद घर का ताला तोड़कर लगभग बीस लाख रुपये की संपति चुरा ली। घटना सिंडिकेट नहर से सटे बाबा नगर मुहल्ले में हुई। है। घर में कोई नहीं था। वहां ताला बंद था। यहां रहने वाली नीलिमा देवी बेटे से मिलने बैंगलोर (बैंगलुरू) गई थी। उनके पुत्र हिमांशु श्रीवास्तव वहीं नौकरी करते हैं। आज बुधवार की सुबह जब पड़ोसियों ने नजारा देखा तो फोन पर उन लोगों को सूचना दी। अभिषेक ने यहां चुरामनपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को सूचित किया। वे लोग आए तो घर का हाल देख दंग रह गए। उनके अनुसार नीलिमा देवी के पति रमेश चन्द्र श्रीवास्तव शिक्षक थे। कुछ वर्ष पहले उनका देहांत हो गया था।
बेटे की शादी के लिए मां ने गहने आदि एकत्र किए थे। इसमें उनके स्वयं के गहने भी होंगे। परिजनों के अनुसार घर में सात लाख रुपये नकद और दस लाख रुपये मूल्य के आभूषण थे। हालांकि महिला ने उन्हें अलग-अलग जगह रखा था। लेकिन, बंद घर को चोरों ने बड़े ही इत्मीनान के साथ खंगाला है। क्योंकि अंदर की अलमारियां टूटी पड़ी हैं। गहने और नकद के अलावा अन्य कीमती कपड़े, सामान और कुछ बर्तन भी वे ले गए हैं। संपति का पूरा अनुमान पीड़ित परिवार के सदस्य यहां पहुंचेंगे। तभी पता चल पाएगा। वैसे फोन से इसकी सूचना हिमांशु ने सदर डीएसपी और अन्य पुलिस पदाधिकारियों को दी है। यह इलाका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।































































































