एनएच पर सड़क हादसे में युवक की मौत

0
4855

बक्सर खबर : एनएच 84 पर सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे सड़क दुर्घटना हो गई। बाइक सवार सवार नीरज चौधरी को पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां बीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। दुर्घटना भोजपुरी कोठी के पास हुई।

ग्रामीण सूत्रों ने बताया तीन युवक बाइक पर सवार पुराना भोजपुर से नया भोजपुर जा रहे थे। नीरज चौधरी (20) पिता जय प्रकाश चौधरी साकिन पुराना भोजपुर सबसे पीछे बैठा था। पीछे से आ रही गाड़ी ने आगे निकलने के दौरान उसे रगड़ दिया। संतुलन बिगड़ा वह सड़क पर जा गिरा। सर में गहरी चोट आई। जिसके कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here