पंचायत सेवक ने किया बारह लाख का गबन

0
2214

बक्सर खबर : चौगाई प्रखंड में कार्यरत पंचायत सचिव नारायण दत्त द्वारा बारह लाख रुपये की राशि का गबन कर लिया गया है। इसकी प्राथमिकी मुरार थाने में प्रखंड पंचायत पदाधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार ने दर्ज करायी है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 013-14 में ही बजनरिया व वैदा गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र बनाया जाना था। जिसके लिए केन्द्र वार 5 लाख 97हजार का आवंटन था। दो केन्द्रों के कुल 12 लाख रुपये पंचायत सेवक ने किस्त वार निकाल लिया। तेरहवें वित्त आयोग की यह राशि दो-ढ़ाई वर्ष गुजर जाने के बाद भी खर्च नहीं हुई। इससे पहले भी पंचायत समिति की बैठकों में यह मामला उठता रहा है। समीक्षा के दौरान अधिकारी इसके लिए पंचायत सचिव को चेतावनी देते रहे। बार-बार विभागीय आदेश की अनदेखी होते देख पंचायत सेवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। थानाध्यक्ष मुरार प्रभात रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here