युवाओं ने पहले मतदान, फिर जलपान करने का लिया संकल्प

0
28

नेहरू युवा केन्द्र ने मतदाता जागरूकता के तहत कराया शपथ ग्रहण कार्यक्रम                                               बक्सर खबर। लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने की दिशा में युवाओं ने अपनी भागीदारी का दमदार संदेश दिया। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा शुक्रवार को चक्की प्रखंड के उच्च विद्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और युवा मंडल के सदस्यों ने शपथ ली कि वे न केवल खुद मतदान करेंगे, बल्कि आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर एवं कार्यक्रम समन्वयक ने उपस्थित युवाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के महत्व से अवगत कराया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने युवाओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम है। नेहरू युवा केन्द्र का यह प्रयास सराहनीय है, इसे और व्यापक स्तर पर फैलाने की जरूरत है।कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here