‌‌‌ युवा भाजपा नेता रविकांत दुबे का निधन, शोक की लहर

0
437

-कोलकाता में अचानक हृदयघात से हुई मौत
बक्सर खबर। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व जुझारू नेता रविकांत दुबे का सोमवार को निधन हो गया। वे अभी महज 35 वर्ष के रहे होंगे। सोमवार की दोपहर सोशल मीडिया पर उनके निधन की सूचना मिली। उनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा वे बड़े ही उर्जावान और जुझारू नेता थे। सबके साथ जिंदादिल अंदाज से मिलते थे। आज सोमवार को सूचना मिली कि कोलकाता में उनका निधन हो गया।

अपने कुछ निजी कामकाज के सिलसिले में वहां गए थे। दिन में अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। संगठन से जुड़े लोगों से पता चला हृदयाघात के कारण उनका असामयिक निधन हो गया। हम सभी साथी, इससे काफी दुखी हैं। परमात्मा से उनके लिए प्रार्थना करते हैं। वे ब्रह्मपुर प्रखंड के देवकुली गांव के रहने वाले थे। संभवत: मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here