सिद्धाश्रम से शुरू हुई सनातन की अलख, अब पूरे बिहार में फैलेगी: विश्वामित्र सेना

0
101

-सम्मान समारोह में सनातन रक्षकों को किया गया सम्मानित                                                            बक्सर खबर। सिद्धाश्रम की धरती से सनातन संस्कृति के उत्थान की अलख अब पूरे बिहार में फैलने को तैयार है। विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में रविवार को नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली में एक विशेष बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर सनातन संस्कृति की सेवा करने वालों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि विश्वामित्र सेना का आंदोलन अब जनभावनाओं से जुड़ चुका है।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री चौबे ने कहा, “हम लंबे समय से सिद्धाश्रम की संस्कृति, आस्था और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बक्सर सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि सनातन परंपरा की जीवंत धरोहर है। इसका विकास तभी संभव है जब हम इसकी मूल पहचान को मजबूत करें।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपे गए 10 मांगों में से एक बड़ी मांग बक्सर में ‘विश्वामित्र कॉरिडोर’ निर्माण की है, जिसे प्रधानमंत्री द्वारा संज्ञान में लिया गया है। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए गर्व का विषय है। इससे साफ संकेत मिलता है कि सिद्धाश्रम के विकास की दिशा में ठोस कदम जल्द उठाए जाएंगे।”

विशेष बैठक सह सम्मान समारोह में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे का स्वागत करते कार्यकर्ता

राजकुमार चौबे ने आगे कहा, “विश्वामित्र सेना का यह अभियान केवल बक्सर तक सीमित नहीं रहेगा। जहां-जहां सनातन कमजोर हुआ है, वहां तक हम लड़ाई लड़ेंगे। यह आंदोलन अब जन-जन का आंदोलन बन चुका है और अब पूरे बिहार में इसका विस्तार होगा।” कार्यक्रम के अंत में केदारनाथ और अहमदाबाद में हुई हालिया विमान दुर्घटनाओं पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here