जिले की 14 खिलाड़ियों की जोरदार मौजूदगी, 9 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य पदक जीता बक्सर खबर। बिहार राज्य अस्मिता खेलो इंडिया वुशू विमेंस लीग का आयोजन 17 से 18 अगस्त तक पटना के राजेंद्र नगर स्थित साईं एसटीसी परिसर में हुआ। इस प्रतियोगिता में बिहार के करीब 16 जिलों की महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिले से दल प्रभारी लव शर्मा, प्रशिक्षक श्याम रजक और अमीषा कुमारी के नेतृत्व में कुल 14 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने जिले का मान बढ़ा दिया।
अलग-अलग वर्गों में पदक इस प्रकार रहे- सब जूनियर बालिका वर्ग: रिद्धि कुमारी- अंडर 28 केजी कांस्य, दिया कुमारी- अंडर 42 केजी कांस्य, राजलक्ष्मी कुमारी- अंडर 48 केजी स्वर्ण
जूनियर बालिका वर्ग: शालू कुमारी- अंडर 45 केजी स्वर्ण, लक्ष्मी कुमारी- अंडर 48केजी स्वर्ण, खुशी कुमारी- अंडर 56केजी रजत, स्वेता कुमारी- अंडर 60केजी स्वर्ण, पल्लवी कुमारी- ताउल्लू ताईची जियान स्वर्ण
सीनियर बालिका वर्ग: प्रियांशु कुमारी- अंडर 48केजी स्वर्ण, दीक्षा कुमारी- अंडर 52केजी स्वर्ण, निकिता कुमारी- अंडर 56केजी स्वर्ण, निधि कुमारी- अंडर 60केजी स्वर्ण। जिले की बेटियों ने इस प्रतियोगिता में 9 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य कुल 12 पदक अपने नाम कर राज्य में बक्सर जिले को दूसरा स्थान दिलाया।

खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संघ के सचिव मुकेश कुमार, अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव राम रतन पाठक, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, मुख्य संरक्षक डॉ. अरविंद कुमार सिंह, हेरिटेज स्कूल के निर्देशक डॉ. प्रदीप पाठक, बुद्धा हॉस्पिटल के निदेशक भीरभू नाथ यादव समेत कई पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने बधाई दी।