बक्सर खबर : मोटरसाइकिल से बक्सर आ रहे युवकों को गोलंबर के समीप गुरुवार की शाम कुछ आटो चालक और स्थानीय लोगों ने पीट दिया था। मारपीट के शिकार राम नारायण खरवार कल्याण समिति बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजू खरवार और जिलाध्यक्ष प्रिंस कुमार खरवार ने इसकी शिकायत नगर थाने में दर्ज कराई थी। नामजद समेत पन्द्रह को अभियुक्त बनाया गया। बावजूद इसके पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जिसका विरोध करते हुए शुक्रवार को खरवार कल्याण समिति के सदस्यों ने सिंडिकेट गोलंबर को जाम किया। लगभग एक घंटे तक बाइपास व मेन रोड जाम रहा। जाम को समाप्त कराने के लिए नगर थाने की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस के साथ सहमती बनने के बाद जाम समाप्त हुआ।






























































































