कायस्थ समाज में खुशी की लहर

0
655

सुमन श्रीवास्तव को मिला बड़ा सम्मान, बने पुनः प्रदेश संयोजक और भाजपा अधिवक्ता मंच के जिलाध्यक्ष                      बक्सर खबर। कायस्थ परिवार के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव को एक बार फिर दोहरी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पुनः कायस्थ परिवार का प्रदेश संयोजक और दो दिन पहले भाजपा अधिवक्ता मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस उपलब्धि पर कायस्थ समाज के लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सुमन श्रीवास्तव के पुनः मनोनयन की खबर जैसे ही फैली, पूरे कायस्थ समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के लोग इसे उनकी समर्पित कार्यशैली और संघर्षशील नेतृत्व का परिणाम मान रहे हैं।

स्वागत समारोह में संबोधित करते हुए सुमन श्रीवास्तव ने कहा कि मैं समाज के लिए हमेशा समर्पित हूं और आगे भी रहूंगा। हम सबको मिलकर एकजुट होकर अपने सम्मान की रक्षा करनी होगी। उन्होंने सभी शुभचिंतकों का आभार भी जताया। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से वरिय अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा, पीसी मेहता, राजेश सिन्हा, वैदेही श्रीवास्तव, सत्यम श्रीवास्तव, सौरभ सिन्हा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, रामकृपाल श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिन्हा, प्रिंस कुमार श्रीवास्तव और सुनील सिन्हा सहित कायस्थ समाज के अनेक लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here