‌‌‌ विंध्याचल सिंह लापता, परिजन परेशान

0
335

-राजपुर पुलिस को दी गई है लिखित सूचना
बक्सर खबर। राजपुर थाना के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले विंध्याचल सिंह लापता हो गए हैं। उनके परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत राजपुर थाने को दी है। जिसमें कहा गया है कि उनकी उम्र लगभग 68 वर्ष है। इस माह की 18 तारीख को घर से भलुहां बाजार जाने के लिए निकले थे। जब देर शाम तक नहीं लौटे तो परिजन उनको लेकर परेशान हुए।

लोगों से पूछताछ शुरू हुई। किसी ने उन्हें कहीं देखा तो नहीं है। लेकिन, कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। इसके अगले दिन 19 को राजपुर थाने में परिजनों ने लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। वे सामान्य कद के बुजुर्ग व्यक्ति हैं। बड़ी मूछ रखते हैं। अगर किसी को कोई जानकारी मिले तो वे 9572851558 अथवा तस्वीर पर अंकित फोन पर इस बारे में सूचना दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here