-मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस, शिनाख्त का प्रयास
बक्सर खबर। शहर के शांति नगर पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति शव मिला है। आस-पास रहने वालों की नजर रविवार की सुबह इस पर पड़ी तो नगर थाने को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बाइपास रोड को शांति नगर से जोड़ने वाली पुल के नीचे औंधे मुंह किसी पुरुष का शव पानी में उतराया है। उसे बाहर निकालने के लिए बसफोर बिरादरी के लोगों से संपर्क किया गया। लेकिन, इसमें घंटो का समय गुजर गया। जो तस्वीर सामने आई है।
उसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है। शव दो-तीन पुराना हो सकता है। मृतक कौन है और शव कहीं दूर से बहकर तो नहीं आया। इस बात की तस्दीक का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल मनोज कुमार ने मीडिया के लोगों से कहा, हम आस-पास के लोगों से बातचीत कर रहे हैं। जिससे उसकी पहचान हो सके। लेकिन, अभी तक मामला अज्ञात ही बना हुआ है। आस-पास के थानों को भी सूचना दी गई है। कहीं से किसी लापता व्यक्ति की सूचना तो नहीं है। देखने में उम्र 30 से 40 वर्ष की प्रतीत हो रही है। हम लोग पूरे मामले की तहकीकात कर रहे हैं।