संघ की शताब्दी बेला में गौरीशंकर बस्ती में हुआ विजयादशमी उत्सव

0
17

गौरीशंकर मंदिर प्रांगण में शस्त्र पूजन और मंडल एकत्रीकरण                                                            बक्सर खबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्षगांठ के पावन अवसर पर नगर के गौरीशंकर बस्ती अर्थात सोहनी पट्टी स्थित गौरीशंकर मंदिर प्रांगण में विजयादशमी उत्सव, मंडल एकत्रीकरण एवं शस्त्र पूजन का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती के चित्र के समक्ष शस्त्र पूजन से हुआ। पूजन नगर संघचालक ओम प्रकाश वर्मा, डॉ. वी कुमार और विमल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखा गया। मुख्य शिक्षक की भूमिका निभा रहे मोहन वर्मा ने स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया। वहीं दिनेश उपाध्याय ने प्रेरक गीत “हम विजय की ओर बढ़ते जा रहे, संगठन का भाव भरते जा रहे” प्रस्तुत कर वातावरण को ऊर्जावान बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भोजपुर विभाग कार्यवाह विमल कुमार सिंह ने कहा कि संघ के 100 वर्ष केवल समय का पड़ाव नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्जागरण और समाज संगठन की अनवरत साधना का प्रतीक हैं। यह शताब्दी हमारी सांस्कृतिक चेतना, संगठन शक्ति और आत्मबल का साक्षात दर्पण है। संघ ने समाज का विश्वास अर्जित करते हुए आदिवासी क्षेत्रों तक सेवा का कार्य पहुंचाया है और हर क्षेत्र में शाखाओं का विस्तार किया है। वक्ताओं ने कहा कि यह उत्सव केवल विजयादशमी का पर्व नहीं, बल्कि अखंड भारत के स्वप्न को साकार करने का संकल्प है। शस्त्र पूजन परंपरा ही नहीं, बल्कि राष्ट्र और धर्म रक्षा का प्रतीक है। कार्यक्रम में गौरव कुमार, निशांत उपाध्याय, मुन्ना केशरी, मोहन केशरी, गणेश मराठा, साहिल केशरी, पारुल वर्मा, राजीव नंदन वर्मा, अक्षय ओझा, अविनाश पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और मातृशक्ति मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here