‌‌‌स्कूल के हॉस्टल से दो छात्र लापता, घर में मचा कोहराम

0
143

-12 मार्च की रात ही निकल भागे छात्र, ऐसी है संभावना
बक्सर खबर। डुमरांव के निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र उसके हॉस्टल से लापता हो गए हैं। सूचना के अनुसार दोनों छात्र एक ही कक्षा में पढ़ते थे और हॉस्टल में रहते थे। होली की छुट्टी के बाद एक दिन पहले ही वापस लौटे थे। 12 की सुबह विद्यालय प्रबंधन ने घर वालों को सूचना दी। पन्द्रह वर्षीय रोशन कुमार पिता धनजी चौहान, ग्राम-पोस्ट नदांव और विवेक कुमार (11 वर्ष) पिता वशिष्ठ कुमार यादव, ग्राम मथुरा डेरा, प्रखंड व थाना चक्की कहीं चले गए हैं। सूचना मिलते ही परिवार वाले घर डुमरांव पहुंचे। हरि जी हाता में बाल शिक्षा निकेतन का हॉस्टल है।

वहां पूछने पर पता चला सुबह चार बजे के लगभग या उससे पहले यह छात्र कहीं निकल गए हैं। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल डुमरांव थाने को लिखित रुप में दी। आज शुक्रवार को परिजन एसपी के कार्यालय भी पहुंचे और बच्चों को तलाशने का आग्रह किया। परिजनों के विवेक संडो गंजी व काला रंगर का पैंट पहनकर लापता हो गया है। जबकि रौशन ने काली टी शर्ट पहनी है और सफेद रंगा पैंट। अगर इन दोनों के बारे में किसी को कोई जानकारी मिले। अथवा किसी ने इन्हें कहीं आते-जाते देखा हो तो सीधे डुमरांव थाना के नंबर 9031826726 अथवा 911744510, 6204199712 पर सूचना दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here