छज्जा गिरने से दो बच्चियां घायल, एक की मौत

0
937

-दूसरे का इलाज चल रहा ट्रामा सेंटर में, दोपहर की घटना
बक्सर खबर। जर्जर मकान का छज्जा अचानक गिर गया। गली में खेल रही दो बच्चियां उसकी जद में आ गईं। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर किया गया। वहां पहुंचने से पहले रास्ते में परी कुमारी (5 वर्ष) पिता प्रदीप प्रजापति की मौत हो गई। दूसरी घायल बच्ची रुचि कुमारी (4वर्ष) पिता धर्मेन्द्र कोहार का उपचार वाराणसी में चल रहा है।

घटना नगर थाना क्षेत्र के गजाधरगंज मोहल्ले की है। स्थानीय लोगों ने बताया वह बच्ची उत्तर प्रदेश के ग्राम उसियां, जिला गाजीपुर की निवासी थी। अपनी मां प्रीति के साथ ननिहाल आई थी। यहां खेलने के दौरान रविवार को ग्यारह बजे के लगभग यह दुर्घटना हो गई। जिस घर का छज्जा गिरा वह किसी अधिवक्ता है। इस संबंध में पूछने पर नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया हमें इसकी सूचना नहीं है। हम एक जरुरी बैठक में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here