-5 एवं 6 को होगा स्वास्थ्य केन्द्र में सत्यापन कार्य
बक्सर खबर। वैसे दिव्यांग जिनका प्रमाणीकरण नहीं हुआ है। वे सिमरी प्रखंड के अंतर्गत आते हैं। उनकी सुविधा के लिए सिमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दो दिनों का शिविर लगेगा। 5 एवं 6 मार्च को अस्पताल में इसके लिए टीम मौजूद रहेगी। प्रखंड क्षेत्र के वैसे दिव्यांग जिन्होंने अभी तक अपना अपना प्रमाणीकरण नहीं कराया हो।
वे इसका लाभ उठा सकते हैं। साथ ही नए लोग दिव्यांगता का प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यूडीआइडी कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। विभाग के अनुसार इसके लिए आधार कार्ड, आवास प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और फोटो लेकर संपर्क करना होगा।



































































































